
कलेक्टर श्री रघुवंशी ने कन्या आश्रम बिंजली का किया औचक निरीक्षण
नारायणपुर 12 फरवरी 2022 l कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने जिला मुख्यालय नारायणपुर के समीप ग्राम बिंजली में संचालित कन्या आश्रम शाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में संचालित गतिविधियों की बारीकी से जांच की। कलेक्टर ने बच्चों को मिलने वाले नाश्ता, भोजन, विद्युत व्यवस्था, पानी, शौचालय, बिस्तर इत्यादि की जानकारी ली। कलेक्टर आश्रम में रहने वाली छात्राओं से भी बातचीत की। इस दौरान कलेक्टर श्री रघुवंशी ने आश्रम शाला में बनाये गये किचन गार्डन का भी अवलोकन किया और आश्रम में लगाये गये बोर के खराब होने की जानकारी मिलने पर तत्काल सुधरवाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। बच्चों के आग्रह पर कलेक्टर श्री रघुवंशी ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।
Live Cricket
Live Share Market



