लंबित मामले जल्द निपटाने शहर विधायक शैलेश पांडेय ने राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल के समक्ष रखे।

 

बिलासपुर 23 जनवरी 2022।तहसील कार्यालय बिलासपुर में लंबित मामलों को लेकर शहर विधायक शैलेश पांडेय ने नाराजगी जताई है तथा विभाग को जल्द जांच कर सीमांकन,नामांकन सहित सैकड़ों पेंडिंग मामले निपटाने को कहा ऐसे मामलों को मंत्री के सामने रखे।विधायक पांडेय ने राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल से राजस्व अधिकारियों की कार्यशैली पर अंकुश लगाने की बात कही।उन्होंने राजस्व मंत्री से कहा की गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही कर बिलासपुर से हटाया जाए।मीडिया के माध्यम से जानकारी मिलती है की लोग नामांकन,सीमांकन और राजस्व मामलों को लेकर वर्षों से चक्कर काट रहे हैं फिर भी उनकी समस्याओं का समाधान राजस्व अधिकारियों द्वारा नहीं किया जा रहा है।ऐसे मामलों पर उचित सहयोग नहीं करने वाले अधिकारियों की जांच कर उन्हें बिलासपुर से हटाया जाए।इसके साथ ही विधायक पांडेय ने राजस्व मंत्री के समक्ष बिलासपुर में विवादित भूमि मामले को संज्ञान में लाएं।उन्होंने मंत्री को जानकारी देते हुए बताया की बिलासपुर में विवादित भूमि का मामला लगातार बढ़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि तहसील कार्यालय बिलासपुर में सीमांकन,नामांकन सहित अन्य सैकड़ों मामले लम्बित है।सही लोग राजस्व कामों के लिए सालों से राजस्व विभाग,तहसील कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं फिर भी काम नही हो रहा है वहींं गलत,विवादित व अवैध जमीनों के मामले तत्काल निपटा दिया जाता है। लोगों को जांच के नाम से सालों से घुमाया फिराया जा रहा है कईयों पक्षकार तो राजस्व विभाग व तहसील कार्यालय बिलासपुर का चक्कर काट कर थक हार गए हैं वे अब कार्यालय भी नहीं आ रहे हैं चूंकि विभाग को अपनी समस्या से अवगत कराने के बाद भी समस्या यथावत बनी हुई है।संबंधित अधिकारी जांच के नाम से सैकड़ों मामले लंबित रखे हुए हैं। समय पर सीमांकन,नामांकन का काम नहीं होने से लोग अपनी ही जमीन पर मकान नहीं बना पा रहे हैं।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close