राजधानी में अब 8 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें, व्यापारी वर्गो ने मुख्यमंत्री व कलेक्टर का माना आभार

रायपुर 25 जून 2021।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के निर्देशों पर रायपुर कलेक्टर के द्वारा आज राजधानी में दुकान खोलने के समय को 7 बजे की जगह 1 घंटे बढ़ाकर 8 बजे तक कर दिया गया है।

कोरोना संक्रमण की रफ्तार जैसे जैसे धीमी होते जा रही है लॉक डाउन व दुकान खोलने के समय मे प्रशासन के द्वारा छूट बढ़ाया जा रहा है। आज रायपुर में भी दुकान खोलने की अवधि में 1 घंटे का इजाफा कर दिया गया है जिससे व्यापारी वर्गों ने बड़ी राहत महसूस करते हुए मुख्यमंत्री व रायपुर कलेक्टर को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

अन्नूचन्द्र (सदस्य BUVM , भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सदस्य ,व्यापारिक संगठन दिल्ली ) ने इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व राजधानी के कलेक्टर का आभार मानते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है और कहा कि प्रदेश सरकार ने व्यापारी वर्गों के हितों का ध्यान रखते हुए जो दुकान खोले रखने के समय में 1 घंटे का इजाफा किया है उससे लिए सभी व्यापारी बंधु बेहत खुश है और सभी ने इसके लिए मुख्यमंत्री व कलेक्टर का आभार माना है।

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close