● विधायक शैलेष पाण्डेय की मांग पर पुनः एसईसीएल ने अपने सीएसआर मद से दिए 1.34 करोड़ की राशि ●कोविड- 19 जिला हॉस्पिटल के तृतीय तल पर 100 बिस्तरो के नये वार्ड का होगा जल्द निर्माण
बिलासपुर 30 अप्रैल 2021।इस कोविड महामारी से लोगो को राहत पहुचाने विधायक शैलेष पाण्डेय की पहल पर एक बार पुनः एसईसीएल ने अपने सीएसआर मद से 1.34 करोड़ रुपयों का सहयोग बिलासपुर के कोविड 19 हॉस्पिटल को प्रदान किया है।
विधायक शैलेष पाण्डेय ने एसईसीएल प्रबंधन से अनुरोध करते हुए कहा था कि जिले में कोरोना बहुत तेजी से फैल रहा है छत्तीसगढ़ राज्य में औसतन 5 हजार से अधिक से लोग रोज कोरोना से संक्रमित हो रहे है, बिलासपुर में भी प्रतिदिन लगभग 500 से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे है, इस महामारी के दौर में एसईसीएल द्वारा पूर्व में भी सहयोग प्रदान किया गया है, कोविड 19 अस्पताल में बिलासपुर संभाग के लोग अपना उपचार करने के लिए आते है, उक्त अस्पताल के तृतीय तल में आवश्यक सामग्री / उपकरण एवं सिविल विद्युत कार्यो अनुमानित प्राक्कलन में लगने वाली राशि 1.34 करोड़ रुपये को एसईसीएल अपने सीएसआर मद से प्रदान करने की कृपा करें।
बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय की उंक्त मांग को एसईसीएल ने स्वीकार करते हुए आज अपने सीएसआर मद से 1.34 करोड़ की राशि कोविड 19 अस्पताल,जिला चिकित्सालय के तृतीय तल के निर्माण के लिए लगने वाली राशि की अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है जिस संदर्भ में एसईसीएल द्वारा स्वीकृति पत्र भी आज बिलासपुर कलेक्टर को जारी कर दिया गया है।