रायपुर 21 अप्रैल 2021।इस कोविड मे सेवा दे रहे फ्रंट लाइन वर्कर्स सभी कर्मचारियों का 1 -1करोड़ का स्वास्थ्य बीमा हो । उंक्त मांग प्रदेश के पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भुपेश सरकार से की है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि ड्यूटी करते कोई कर्मचारी कोरोना से पीड़ित होता है तो वो अच्छे से अच्छे हॉस्पिटल में अपना निःशुक्ल बेहतर इलाज करा सके। इसके लिए इन सभी कर्मचारियों का 1 -1 करोड़ का स्वास्थ्य बीमा सरकार को करानी चाहिए।उन्होंने यह भी कहा कि रायपुर में बड़े बड़े कोरेन्टीन सेंटर खोले जाने की जरूरत है । लोग यंहा गली, मोहल्लों के एक एक कमरों में रह रहे है। ऐसे में यदि वह कोरोना पोसेटिव हो जाता है तो उनका पूरा परिवार संक्रमित हों रहा है। यही वजह है कि प्रदेश में पोसेटिव केसेस बड़ रहे है, यदि इन बड़ते आकड़ो को रोकना है तो तत्काल लोगो को सरकार कोरेन्टीन सेंटरो में रखे । जिससे उनका परिवार सुरक्षित रहे व कोरोना पर रोक लगे।