बिलासपुर 23 मार्च 2021।थाना सिटी कोतवाली में आज मंगलवार को शांति समिति की एक बैठक आयोजित किया गया । जिसमे शहर के सभी वार्ड पार्षद, क्षेत्र के सम्माननीय व्यक्तियों के उपस्थिति में निरीक्षक शीतल सिदार के द्वारा आगामी होली त्यौहार एवं शब -ए-बारात , मसीह समाज का पाम संडे त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाने के संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया ।
शांति समिति के सदस्यों द्वारा आगामी त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाने के लिए निम्न सुझाव दिए गये।
सुझाव :-
1.मुख्य रूप से वर्तमान में कोरोना महामारी से बचाव मास्क पहनना सोशल डिस्टेंसिंग सेनेटाइजर का उपयोग।
2. होलिका दहन एवं रंग गुलाल खेलते समय डीजे बॉक्स को समय से बंद करने।
3. अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने।
4. असामाजिक तत्वों द्वारा छेड़छाड़ एवं उपद्रव करने पर कड़ी कार्रवाई करने।
5. होलिका दहन बीच सड़क एवं भीड़ भाड़ स्थान से दूर सुरक्षित जगह पर होलिका दहन करने।
6.शब -ए- बारात के नमाज में सुरक्षा प्रदान करने।
7. रात्रि 11:00 बजे से लगातार पेट्रोलिंग करने।
8. अपने क्षेत्र के मुख्य चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात करने।
9. होली के दिन शराब पीकर वाहन चलाने एवं दोपहिया वाहन में तीन सवारी पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही करने।
इन सभी मुख्य बिंदुओं पर आज शांति समिति के सदस्यों के साथ पुलिस प्रशासन की चर्चा हुई। बैठक में सभी सदस्यों द्वारा आपसी सहमति से पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु आम जनता से अपील की गई है।