बिलासपुर 23 मार्च 2021। सिम्स हॉस्पिटल के कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में कार्यरत कर्मचारियों का कल जिला भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों के द्वारा सम्मानित किया गया।
सिम्स के डॉ समीर जैन, अदिति चंद्राकर,उमा सिंह,तेरस कोर्राम,सुदीप राम, ज्योति बंसल,मिथलेश मरकाम,शैलेन्द्र भोई,शैलेन्द्र रावत,चंद्रकांता कश्यप, डॉ आरती पाण्डेय आदि कर्मचारियों को फुल, मालाओं व प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया।
उंक्त कार्यक्रम में भाजपा जिला महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुधा गुप्ता, रूखमणी कौशिक, अन्नपूर्णा तिवारी, विभा गौरहा, संध्या सिंह,निशा प्रधान,वर्षा राजपूत आदि नेत्रिया उपस्थित रही।