प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत आनलाईन आवेदन आमंत्रित मत्स्य आधारित उत्पादक को मिलेगी प्राथमिकता

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 08 मार्च 2021।जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बिलासपुर द्वारा केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के लिए आनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है।

इस योजना में एक जिला एक उत्पाद के तहत बिलासपुर जिले को मत्स्य आधारित उत्पाद आबंटित किया गया है। निजी खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को प्रति उद्योग पात्र परियोजना लागत की 35 प्रतिशत की दर से क्रेडिट लिंक्ड पूंजी सब्सिडी दी जायेगी। यह सब्सिडी अधिकतम 10 लाख रूपये की होगी। लाभार्थी का न्यूनतम योगदान 10 प्रतिशत एवं शेष राशि बैंक से ऋण होना चाहिए।

पूंजी निवेश के लिए मौजूदा निजी सूक्ष्म उद्योगों को सहायता देने के लिए मत्स्य आधारित उत्पादन करने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। नये उद्यमों को सहायता केवल मत्स्य आधारित उत्पादों के लिए ही दी जाएगी। मत्स्य आधारित उत्पादों के अतिरिक्त अन्य उत्पाद हेतु केवल ऐसे आवेदकों को सहायता दी जाएगी जो उन उत्पादों का पहले से ही प्रसंस्करण कर रहे हैं। उद्यम अनिगमित होना चाहिए और उसमें 10 से कम श्रमिक होने चाहिए। आवेदक के पास उद्यम के स्वामित्व का अधिकार होना चाहिए। उद्यम के स्वामित्व की स्थिति स्वामित्व या भागीदार फर्म हो सकती है। आवेदक 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए। आवेदक न्यूनतम 8वीं कक्षा की शैक्षणिक योग्यता रखता हो। एक परिवार से केवल एक व्यक्ति वित्तीय सहायता प्राप्त करने हेतु पात्र होगा।

आवेदक पीएमएफआई के आॅनलाईन पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कर आवेदन कर सकता है। योजना एवं आवेदन की प्रकिया की अधिक जानकारी के लिए कार्यालय मुख्य महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, प्रथम तल न्यू कम्पोजिट बिल्ंिडग बिलासपुर में संपर्क कर सकते हैं।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close