रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर बनाये गए पायल लाठ

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 07 मार्च 2021। रोटरी क्लब बिलासपुर क्वीन की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती पायल लाठ के उत्कृष्ठ व सराहनीय कार्यो को देखते हुए संस्था के द्वारा उन्हें असिस्टेंट गवर्नर बनाया गया है।

पिछले दिनों रोटरी जबलपुर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुनील पाठक 3261 एवं डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी अखिल मिश्रा ने वर्ष 2021-22 के कार्यकाल के लिए कुल 27 असिस्टेंट गवर्नर का चयन किया गया था । जिसकी ट्रेनिंग बिलासपुर में होटल सेंट्रल प्वाइंट में दिनांक 06 एंव 7 मार्च को दो दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजित नक्रया गया था जिसमे रोटरी क्वीन की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती पायल लाठ भी इस ट्रेनिंग का हिस्सा बनी थी। जंहा उनके द्वारा कोविड -19 महामारी के दौरान जरूरतमंद व असहाय लोगो के लिए में हर संभव मददत करते हुए उन्हें खाने पीने की सामाग्री, कपड़े, जूते आदि वितरित किये गए थे। साथ ही उनके द्वारा कोरोना वारियर्स पुलिस, स्वास्थ्य कर्मचारी, सफाईकर्मी सभी के साथ मिलकर जरूरतमंदों को हर संभव मद्दत पहुचने का कार्य किया गया था। जिनकी क्रियाशील व समाज सेवी भावना को देखते हुए श्रीमती पायल लाठ को रोटरी क्लब का असिस्टेंट गवर्नर बनाया गया है। जो कि बहुत जल्द ट्रेनिंग प्राप्त करने के बाद पुनः जरूरत मंदों की मदद के लिए एक नई मुहिम के साथ समाज की सेवा के लिए उपस्थित होंगी।

रोटरी क्लब की असिस्टेंट गवर्नर बनाये जाने के बाद श्रीमती पायल लाठ ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि संस्था ने जो मुझ पर विश्वास जताया है उस पर मैं खरा उतरने की कोशिश करूँगी। आप सभी के प्यार व विश्वास के लिए मैं सभी का आभारी हूं।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close