छत्तीसगढ़ ओड़िसा एवं म.प्र. के रोटरी सहायक प्रान्तपालों का प्रशिक्षण का समापन

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 07 मार्च 2021। रोटरी क्लब बिलासपुर क्वीन द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ ओड़िसा एवं म.प्र. के रोटरी असिस्टेंट गवर्नरट्रेनिंग सेमिनार का समापन ७ मार्च कोडिस्ट्रिक ट्रेनर डा. निखिलेश त्रिवेदी, प्रांतपाल २०२१-२२ सुनील फाटक के मार्ग दर्शन में सम्पन्न हुआ।

उंक्त कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन से की गई तत्पश्चात गणेश वंदना की प्रस्तुति कुमारी सौम्यता सिंह द्वारा दी गई । कार्यक्रम का संचालन सचिव मनीषा जयसवाल द्वारा किया गया। आयोजन चेयरपर्सन प्रेरणा सुराना एवं को-चेयर पर्सन वन्दना चतुर्वेदी ने इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी का स्वागत किया| मुख्यातिथि पूर्व प्रांतपाल श्री राजीव शर्मा का परिचय क्लब के अध्यक्ष शिल्पी चौधरी ने कराई।

आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में लीडरशिप के गुणों की व्याख्या करते हुए कहा कि नेतृत्व में सरल, हसमुख एवं मृदुभाषी होना चाहिए।

आज के प्रशिक्षण सत्र में पूर्व प्रान्त पाल एस पी चतुर्वेदी, पूर्व प्रांतपाल डॉ निखिलेश त्रिवेदी एवं डॉ देवेंदर सिंह रोटरी की गतिविधियों एवं नेतृत्व क्षमता के बारे में जानकारी दी। रोटरी क्वींज़ की पूर्व अध्यक्ष पायल लाठ ने भी सहायक प्रांतपाल २१-२२ का प्रशिक्षण प्राप्त किया। सम्मिलित ज्ञापन डिस्ट्रिक सेकेटरी जनरल (२०२१-२२) अखिल मिश्र ने दिया। अंत में सभी एसिसटेंट गवर्नर (२०२१-२२) को ग्रेजुएशन सर्टिफ़िकेट प्रदान किया गया । विदित है कि सहायक प्रान्तपालों का रोटरी सत्र १ जुलाई २०२१ से प्रारंभ होगा|।

उंक्त आयोजन में सत्र की प्रथम महिला श्रीमती निलाम्बरि फाटक, क्लब एडवाइज़र आशीष सुराना, क्लब कोषाध्यक्ष वंदना सिंह , क्षमा सिंह उप अध्यक्ष,अध्यक्ष इलेक्ट अर्चना अग्रवाल,एकता विरवानी, श्रद्धा खंडूजा,स्वाति श्रीवास्तव, रुचिका कौर,भावना चोपड़ा, नेहा गोविंदनी, सुनीता खेत्रिपाल, समीर कनाडे,अशोक गुप्ता, जतिन्दर शर्मा उपस्थित थे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close