●आपस में विचार भले न मिलें, सामाज हित में सब एक हों : महापौर ●यादव समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 07 मार्च 2021। यादव समाज के तत्वावधान में रविवार को पंडित दीक्षित सभा भवन में युवक- युवती परिचय सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर रामशरण यादव थ्ो। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपस में यदि विचार न मिलें तो कोई बात नहीं, लेकिन समाज हित के लिए सबका समान विचार होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सामाजिक आयोजन से मेल-मिलाव व जान-पहचान बढ़ती है। समाज में लड़की-लड़कों की शादी के लिए घरवालों को काफी भटकना पड़ता है, ऐसे में युवक-युवती परिचय सम्मेलन से एक मंच मिलता है, जहां एक-दूसरे को जानने पहचानने का मौका मिलता है। पहले एक कुनबे के लोगों की दूसरे कुनबे में शादी नहीं होती थी, लेकिन वर्तमान स्थिति में देखने को मिल रहा है कि समाज के युवा, दूसरे जाति वर्ग से भी शादी कर लेते हैं। ऐसे में वर्गों को भूल कर केवल यादव जाति को ध्यान में रखते हुए शादी करें। 35 साल पहले पूर्व मंत्री स्व. बीआर यादव ने इस तरह के आयोजन की शुरुआत की थी। अब युवा इसे आगे बढ़ा रहे हैं।

बच्चो के आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी

कार्यक्रम में समाज के उत्कृष्ट छात्र व छात्राओं को सम्मानित किया गया व समाज के बच्चों के द्बारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। साथ ही कोरोना काल और लॉकडाउन के समय सामज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का भी सम्मान किया गया।

शिक्षा से समाज का विकास

खल्लरी विधायक द्बारिकाधीश यादव ने कहा समाज में एकता के साथ ही शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। शिक्षा से ही एक अच्छे समाज का निर्माण हो सकता है। इसलिए सत-प्रतिशत शिक्षित समाज का निर्माण अति आवश्यक है। यदि बच्चों को अच्छी शिक्षा दे तो उनके लिए मकान, दुकान व्यवसाय की चिंता नहीं करनी पड़ती वो अपना भविष्य स्वंम बना लेते है। शिक्षा के साथ अच्छा व्यवसाय भी जरुरी है। पहल दुध बेचने का व्यवसाय केवल यादव सामाज करता था। लेकिन अब यह काम दुसरे सामाज के लोग भी कर रहें है। हमारी डेरीया समाप्त होते जा रही है। इस लिए एक अच्छा व्यापार करने की योजना भी अवश्य बनाएं।

कार्यक्रम में ये हुए शामिल

इस अवसर पर चंद्रपुर के विधायक रामकुमार यादव, पूर्व जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष भुनेश्वर यादव, जिला पंचायत सभापति मीनू सुमंत यादव, किरण यादव, संदीप यादव एमआईसी सदस्य व पार्षद अजय यादव धन्नु यादव , जसवंत यादव , सतीश यादव आयोजन समिति में सदस्य धनीराम यादव, सुनीता यादव, मनोज यादव मस्तूरी , मंजीत यादव, नंदकिशोर यादव,,विजय ( बिज्जू) यादव, मनोज यादव , शुभम यादव , दर्शन यादव, अनिल यादव, गौरीशंकर यादव, गोपाल यादव, सुरेंद्र( शेरू ) यादव ,महेंद्र यादव, मनोज यादव, रामकिशन यादव,आशीष यादव, सीखी यादव ,राहुल यादव ,रामानुज यादव, संदीप यादव ,चंदन यादव ,गेंद राम यादव ,भरत यादव, नवीन यादव, अमित यादव ,सरवन यादव, संजय यादव ,शैलेश यादव, कैलाश यादव, मोनू यादव ,टीकाराम यादव,( उपसरपंच) ,दीपक यादव, ( उपसरपंच ) मनीष यादव श्रीमति सीमा यादव ,पूनम यादव, संगीता यादव ,लक्ष्मी यादव , निशा यादव, अंजू यादव ,कल्पना यादव, ममता यादव, विजय लक्ष्मी यादव, दुर्गा यादव, प्रियंका यादव, रामा यादव , रेखा यादव ,जानवी यादव, संतोषी यादव ,नीरा यादव, उषा यादव ,ज्योति यादव, संगीता यादव, दीपा यादव , रीना यादव , नीतू यादव , ममता यादव, उर्मिला यादव ,गायत्री यादव , प्रीति यादव , रीमा यादव , गीता यादव ,मधु यादव, महिला यादव समाज एवं युवा यादव समाज बिलासपुर छत्तीसगढ़ की उपस्थिति रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close