शहर के होटल- बार व ढाबों मे 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को शराब परोसे जाने पर तात्काळ रोक लगाने युवा कांग्रेस व एनएसयूआई ने आईजी को  सौपा ज्ञापन

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 02 मार्च 2021।एनएसयूआई के कार्य. जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह एवं युवा कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष भावेंद्र गंगोत्री के नेतृत्व में आज बिलासपुर रेज के आई जी श्री रतन लाल डांगी को शहर के होटलों में देर रात 18 वर्ष से कम उम्र के नाबालिक लड़के- लड़कियों को शराब एवं अन्य नशीली पदार्थों परोसे जाने पर तात्काळ रोक लगाने ज्ञापन सौंपा गया।

 युवा कांग्रेस के छात्रों ने अपने ज्ञापन में कहा है कि शहर के प्रायः सभी पब-बार और यहाँ तक ढाबों में भी लम्बे समय से 18 साल से कम उम्र के लड़के- लड़कियों को शराब और अन्य नशीले पदार्थ परोसे जा रहे हैं । जिनकी वजह से शहर में कई आपराधिक घटनाएं घटित हो रही है, विगत दिनों बारो में भी अप्रिय घटना घटित हो चुकी हैं । अतः इन पब और बियर बारो के अवेध कार्यों पर पुलिस प्रधासन तात्काळ रोक लगाए अन्यथा युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होंगे.

          उंक्त अवसर पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष भावेंद्र गंगोत्री, एनएसयूआई कार्य. जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह के साथ विधानसभा अध्यक्ष विकास सिंह,जिला उपाध्यक्ष लोकेश नायक सहित अन्य युवा नेता मौजूद रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close