●बिलासा की ज़मी से अब लोगो ने भरी आसमाँ की उड़ान, ●बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट का मुख्यमंत्री व केंद्रीय विमानन मंत्री ने किया वर्चुअल उद्घाटन

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 01 मार्च 2021। बिलासपुर शहरवासीयों क़ी बहुप्रतीक्षित हवाई सेवा की मांग आज पूरी हुए। आज से क्षेत्र के लोग हवाई विमान से प्रयागराज, जबलपुर व दिल्ली की उड़ान भर सकेंगे।

इस उद्धघाटन कार्यक्रम में केंद्रीय विमानन मंत्री हरदीप पूरी ,प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत ऑनलाइन वर्चुअल माध्यम से जुड़ कर इस विमान सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश के गृहमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद संसदीय सचिव रश्मि सिंह,अपैक्स बैंक अध्यक्ष बैद्यनाथ चंद्राकर, सासद अरुण साव, विधायक शैलेश पाण्डेय, विधायक धर्मजीत सिंह, विधायक पुन्नूलाल मोहले, महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण साव, अटल श्रीवास्तव, विजय केशरवानी, प्रमोद नायक, सुदीप श्रीवास्तव आदि अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ बिलासपुर के कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर ने चकरभाठा एयरपोर्ट के इतिहास के संबंध में संछिप्त जानकारी देते हुए किया।। इस अवसर पर केंद्रीय विमानन मंत्री हरदीप पूरी ने कहा इस सेवा के प्रारंभ होने से अब क्षेत्रं में व्यापार व पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास के लिए केंद्र सरकार ने 52 करोड़ रुपये स्वीकृति किया । बिलासपुर के सांसद अरुण साव ने इस सेवा की शुरुआत के लिए हर दिन मुझे लोकसभा में जब भी मिला करते पूछते थे। आप सब के प्रयासों से आज यह विमान सेवा प्रारम्भ हुई है आप सभी को बहुत बहुत बधाई।

मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने क्षेत्र की जनता, जनप्रतिधियो एवं विमान सेवा संघर्ष समिति के सदस्यों सभी का आभार माना व कहा कि आप सभी के मिलजुल कर किये गए प्रयासों से यह सपना आज साकार हो रहा है जिसके लिए मैं आप सभी को साधुवाद देता हूँ। तथा हरदीप पूरी जी का विशेष आभार मानते हुए कहा कि उन्होंने मेरी बाते को ध्यान से सुनते हुए तात्काळ उस दिशा में कार्य कर हमारी मांगो को पूरा किया। प्रारम्भ में प्रयागराज व जबलपुर दो रूट दिए गये थे लेकिन जब मैंने दिल्ली की भी मांग रखी तो वो भी मांग को उन्होंने स्वीकार किया। जिसके लिए मैं उनका विशेष आभारी हूँ।

● कार्यक्रम में लगे मोदी मोदी के नारे●

बिल्हा विधायक व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने जब अपने भाषण में इस विमान सेवा का पूरा श्रेय अपनी पार्टी के नेताओ को देने लगे और अपने पूरे भाषण में उनका ही गुणगान करने लगे तो कुछ भाजपाइयो ने मोदी मोदी चिला कर नारा लगाने लगे।

●धरमलाल कौशिक को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दिया तीखा जवाब●

नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने जब कहा कि बिलासपुर की जनता जब रेलवे जोन के लिए आंदोलन किया तब भी बीजेपी की अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार थी और आज जब विमान सेवा के लिए आंदोलन किया तो नरेंद मोदी जी की सरकार है। बिलासपुर की जनता को मालूम है कि कौन हमारी मांगो को पूरी करेगी।

इस पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जवाब देते हुए कहा कि यह उचित समय नही कोन क्या किया यह बतलाने के लिए बीजेपी की प्रदेश में 15 वर्षो तक सरकार रही, इस बीच नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री थे तो वायुसेवा की सुविधा बिलासपुर की जनता को क्यों नही मिला । विकास का क्रम चलते रहता है हर कोई का कुछ न कुछ अपने समय मे योगदान देता है। मैं आप सभी के योगदान के लिए आप सभी को धन्यवाद देता हूँ।

●विमान यात्रियों में दिखा गजब का उत्साह ●

बिलासपुर क्षेत्र की जनता ने आज अपने शहर के एयरपोर्ट से पहली बार हवाई यात्रा को लेकर अत्यंत उत्साहित दिखे। यात्री गौरव अग्रवाल अपने चाचा जी के साथ प्रयागराज जाने के लिए रायपुर से बिलासपुर आये हुए थे उन्होंने कहा कि बिलासपुर से विमान सेवा प्रारंभ होना अत्यंत आवश्यक था। मैं इसके लिए शासन प्रशासन को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूँ।

●विमान को पानी की बौछारो से दिया गया ऑनर●

बिलासपुर की बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट की जमी पर जब दिल्ली एयर इंडिया की विमान प्रथम बार लेंडिंग की तो यँहा उनका दोनों ओर से पानी की बौछारो से ऑनर दिया गया। यह एक परंपरा है जिस परम्परा को निभाते हुए इस तरह पानी की बौछारो से विमान को सम्मान दिया जाता है।

●एलायंस मतलब दिलो को जोड़ना●

एलायंस की सीइओ ने इस अवसर पर कहा कि “जुड़े भारत,आत्मनिर्भर बने भारत।” हमारा मकसद है कि देश का हर कोना हर शहर आपस मे जुड़े, जिसके लिए एलायंस एयर भारत सरकार के साथ मिलकर प्रयास कर रही है। एलायंस का मतलब दिलो को जोड़ना है, हम आप सभी के दिलो को जोड़ने आये है।

कार्यक्रम में संभागायुक्त संजय अलंग,पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी, पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल,अति0पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, एसडीएम देवेंद्र पटेल सहित जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close