पूर्व आचार्य सम्मेलन सम्पन्न, कसडोल से शामिल हुए 13 पूर्व आचार्य

Global36garh न्यूज  संवाददाता कसडोल  मोतीलाल बंजारे

कसडोल 03 जनवरी 2020। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध सरस्वती शिक्षा संस्थान रायपुर छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा आयोजित संभागीय पूर्व आचार्य सम्मेलन में रायपुर संभाग के सभी सरस्वती शिशु मन्दिरों के पूर्व आचार्य गण बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस सम्मेलन का उद्देश्य था कि पहले शिशु मंदिर से जुड़े हुए आचार्य गण जो अन्य क्षेत्र में वर्तमान में कार्य कर रहे हैं, उनसे जुड़ाव लगातार बनी रहे और देश व समाज निर्माण में विद्या भारती के विचारों का अधिकाधिक प्रसार करें। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु सरस्वती शिक्षा संस्थान द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में काम करने संस्कृति ज्ञान परीक्षा, विद्वत परिषद, पूर्व छात्र परिषद, क्रिया शोध, प्रचार विभाग, संपर्क विभाग और सेवा क्षेत्रों से जुड़कर काम करने का आग्रह किया गया।

इस सम्मेलन के मुख्य वक्ता श्री बद्रीनाथ केसरवानी अध्यक्ष, डॉ देवनारायण साहू संगठन मंत्री और श्री जुड़ावन सिंह ठाकुर प्रादेशिक सचिव सरस्वती शिक्षा संस्थान रायपुर मार्ग दर्शन मिला। मंच संचालन श्री रामकुमार वर्मा विभाग समन्वयक रायपुर ने किया। इस सम्मेलन में कसडोल सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व आचार्यों में पुरुषोत्तम कैवर्त्य, फिरत राम मांझी, शांति कुमार साहू, शोभा यादव, संजय यादव, हेमलाल कैवर्त, नारायण वैष्णव, मोतीलाल बंजारे, प्रकाश सिंह क्षत्री, रामकृपाल साहू, भागवत डहरिया, क्रांति तिवारी, लेखराम साहू शामिल हुए।

        इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर कसडोल से 13 पूर्व आचार्य सहित कुल 75 पूर्व आचार्यों ने भाग लिया।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close