बिलासपुर 08 अगस्त 2020। 15 अगस्त के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा जिले के कोरोना वॉरियर्स मेडीकल स्टाफ व सफाई कर्मी का सम्मान किया जा रहा है। शहर विधायक शैलेष पांडेय ने कोरोना वॉरियर्स के रूप में पत्रकारों का भी सम्मान किया जाना चाहिए इस आशय का निवेदन जिला प्रशासन से की है।
विधायक शैलेश पांडेय ने अपने आवेदन में कहा है कि पिछले 5 माह से कोरोना की इस लड़ाई में सभी वर्गों का विशेष योगदान रहा । जिसमे जिला प्रशासन, मेडिकल स्टाफ,सफाईकर्मी, पुलिस विभाग, ट्रैफिक पुलिस, खाद्य विभाग इन सभी का विशेष योगदान रहा है। इसके साथ ही हमारे पत्रकार साथी जिसमे प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व वेब पोटल का भी विशेष योगदान रहा है। अतः कोरोना वॉरियर्स के रूप में इनका भी 15 अगस्त को सम्मान किया जाना चाहिए।
विधायक ने कहा कि हालांकि जिला प्रशासन ने अपने 15 अगस्त के इस कार्यक्रम में सभी बातों का ध्यान रखा होगा । फिर भी एक जनप्रतिनिधि होने के नाते आप से निवेदन करना मेरा महत्वपूर्ण दायित्व बनता है।