
Global36garh news : रसायन शास्त्र के सहायक प्राध्यापक डॉ आशीष तिवारी की पुस्तक अंतरराष्ट्रीय पब्लिकेशन एल्सव्हेयर प्रकाशित हुई।
बिलासपुर/पामगढ़ 03 दिसंबर 2022 । डॉ भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय पामगढ़ में कार्यरत डॉ आशीष तिवारी सहायक प्राध्यापक रसायन शास्त्र की पुस्तक अंतरराष्ट्रीय पब्लिकेशन एल्सव्हेयर में संपादक के रूप में प्रकाशित हुई है। डॉक्टर तिवारी शासकीय महाविद्यालय पामगढ़ में 2017 से कार्यरत हैं एवं सतत रूप से रिसर्च एवं पब्लिकेशन में सक्रिय हैं।

इस पुस्तक की वर्तमान मूल्य भारतीय बाजार में करीबन ₹21000 है।कार्बन, अकार्बनिक और कार्बनिक स्रोतों से प्राप्त फंक्शनल मैटेरियल के बुनियादी सिद्धांतों, तंत्र और सैद्धांतिक पृष्ठभूमि का वर्णन करती है।ग्राफीन, ग्राफीन ऑक्साइड, ऑक्साइड सामग्री, नैनोकम्पोजिट्स, बायोमैटिरियल्स और बहुत कुछ शामिल हैं। पूरी पुस्तक में फंक्शनल मैटेरियल्स के उत्पादन और विश्लेषण के लिए उपयोग की जाने वाली संश्लेषण प्रक्रियाओं और लक्षण वर्णन विधियों पर विशेष ध्यान दिया गया है।


