ब्रेकिंग न्यूज़ : कसडोल डीआरएस कालेज की महिला प्रोफेसर ने कसडोल थाने में प्राचार्य के खिलाफ मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का लगाया आरोप,…. थाने में दिया आवेदन कार्यवाही होगी…

कसडोल 02 मार्च 2023। आपको बतादे कि डीआरएस कालेज की महिला प्रोफेसर खुर्सीद खान ने कसडोल थाने में प्राचार्य के खिलाफ मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। करीब दर्जन भर कालेज की छात्र छात्राओं के साथ कसडोल थाना में आवेदन दिया है। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने अपने आवेदन में लिखा है कि मैं डॉ. खुर्शीद खान सहायक प्राध्यापक राजनीति विज्ञान डी. आर. एस शासकीय महा विद्यालय कसडोल में 2010 से पदस्थ हूँ। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एच. के. एस. गजेन्द्र मुझे कार्यस्थल (महाविद्यालय) में निरंतर मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा है कि प्राचार्य द्वारा मुझे जाति, धर्म, लिंग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं महिला होने के कारण भेदभाव करते है ।

 

 

डॉ. खुर्शीद खान सहायक प्राध्यापक।

 

 

महाविद्यालय में अभद्र व्यवहार करना । अपशब्दों का प्रयोग करना । एवं स्टॉफ के सामने अपमानित करना । अनावश्यक कारण बताओ नोटिस जारी करना । लिखित में अनुशासानात्मक कार्यवाही की धमकी देना । सी.आर. खराब करने धमकी देना। शासकीय कार्य निष्पादन में अतार्किक हस्तक्षेप करना । विश्व विद्यालय परीक्षा में कक्ष में आक्रामक हो जाना। उच्चाधिकारियों को मेरे विरुद्ध झूठी शिकायत भेजना।. व्यक्तिगत ईर्ष्या, द्वेष भाव एक भयावह अपमान जनक कार्य माहौल उत्पन्न करना । रात में शराब के नशे में मोबाईल पर धमकी देना ।. फर्जी वित्तीय बिलों पर हस्ताक्षर करने के लिए बाध्य करना आदि रूप से निरंतर मानसिक प्रताड़ना के कारण मेरे मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य एवं कोई अप्रिय घटना हो सकती है। इसकी सम्पुर्ण जिम्मेदारी प्रभारी प्राचार्य एच. के. एस. गजेन्द्र की होगी ।

 

 

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close