श्री राम केयर हॉस्पिटल में भर्ती लड़की के साथ रेप की घटना पर डायरेक्टर अमित सोनी का बयान आया

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

 

 

बिलासपुर-श्रीराम केयर हॉस्पिटल में भर्ती 18 वर्षीय लड़की के साथ दो वार्ड बॉय द्वारा किया गया रेप की घटना पर आज हॉस्पिटल के डायरेक्टर अमित सोनी का बयान आया।

डायरेक्टर अमित सोनी ने कहा कि 18 मई को हमारे हॉस्पिटल में इलाज के लिए इन्हें लाया गया था तब ये बहुत सीरियस थी इसने OPC नामक कीटनाशक दवा खा ली थी जो बहुत खतरनाक माना जाता है। इसकी जानकारी हमारे हॉस्पिटल द्वारा सिविल लाइन थाना में भी दी गई है। और इनका इलाज हमारे यँहा चल रहा था और इनकी हालात में लगातार सुधार भी हो रही थी लेकिन OPC पॉइज़न के असर को कम करने के लिए जो दवा दी जाती है उससे मरीज को साइकोसिस और हेलोसिनेशन हो जाता है और वह इलाज के दौरान कुछ भी काल्पनिक बाते वो बोलने लगता है ऐसा ही कुछ इस घटना में हुआ होगा। लड़की जिस हॉल में थी वहां 7 और भी मरीज थे लड़की को ऑक्सीजन मास्क लगा हुआ है और यूरिन पासआउट के लिए कैथेटर लगा हुआ है । जिस चीज की शिकायत हुई है उसकी संभावनाये नही के बराबर है फिर भी हमने पुलिस को पूरा सहयोग देते हुए हॉस्पिटल की सी सी टीवी फुटेज,सभी स्टॉफ का मोबाइल फ़ोन्स दे दिया है व लड़की की गायनिक जांच भी कराने को कहा है ताकि सच सभी के सामने आ सकें।

अमित सोनी (डायरेक्टर)श्री राम केयर हॉस्पिटल ,बिलासपुर

 

डारेक्टर सोनी ने कहा कि कल पुलिस की जांच पड़ताल में व्यवस्थता की वजह से हमने मीडिया को कुछ जानकारी नही दे सके आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की बात कही है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close