कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

 

रायपुर, 7 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। राज्यपाल रमेन डेका ने सोमवार को लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम् में न्यायाधिपति कृष्ण राम महापात्र को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।

 

शपथ लेने से पहले न्यायाधिपति कृष्ण राम महापात्र उड़ीसा हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश के रूप में काम कर रहे थे। शपथ समारोह के दौरान राज्यपाल ने उन्हें राष्ट्रपति की ओर से जारी मूल वारंट की प्रति भी सौंपी और नए पद की जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी।

 

मुख्यमंत्री समेत कई बड़े नेता रहे मौजूद

 

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री तोखन साहू समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा और विधायक सुनील सोनी एवं अनुज शर्मा भी समारोह में शामिल हुए।

हाईकोर्ट के न्यायाधीश और अधिकारी भी रहे उपस्थित

 

समारोह में मुख्य न्यायाधीश कृष्ण राम महापात्र की पत्नी अनिता महापात्र सहित छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीश मौजूद रहे।

 

प्रदेश के मुख्य सचिव विकास शील ने शपथ ग्रहण समारोह का संचालन किया और राष्ट्रपति की ओर से जारी वारंट को पढ़कर सुनाया।

इस दौरान अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, गृह विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, महाधिवक्ता विवेक शर्मा और हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे।

 

छत्तीसगढ़ के 16वें मुख्य न्यायाधीश

 

कृष्ण राम महापात्र छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। उनके शपथ लेने के साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल ली है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close