
धारदार हथियार लेकर राहगीरों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, तलवारनुमा हथियार बरामद
जांजगीर-चांपा, 18 अगस्त 2026। जांजगीर सिटी कोतवाली पुलिस ने धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तलवारनुमा धारदार हथियार बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना सिटी कोतवाली की टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर रवाना हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रमन नगर नहर पार मेन रोड के पास एक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर राहगीरों को डरा रहा है।
सूचना से पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलेंडन यार्क एवं CSP कोतवाली योगिता बाली खापर्डे को अवगत कराया गया। अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के मार्गदर्शन में पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
पुलिस टीम ने रमन नगर नहर पार के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम कृष्णा यादव उर्फ नानू यादव (46 वर्ष), पिता राम चरण यादव, निवासी वार्ड नंबर-18, रमन नगर, जांजगीर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक नग तलवारनुमा धारदार हथियार बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
कार्रवाई में इनकी रही विशेष भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद्र राठौर, तोरन डहरिया एवं हजारी लाल मेरसा का विशेष योगदान रहा।



