जांजगीर-चांपा पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाया चौहरा हत्याकांड, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

 

जांजगीर-चांपा, 14 मई 2026। जिले के थाना शिवरीनारायण अंतर्गत ग्राम भवतरा में जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।

 

 

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भवतरा में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक ही परिवार के चार सदस्यों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही थाना शिवरीनारायण पुलिस, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।

 

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप स्वयं घटनास्थल पहुंचे तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

 

 

जांच के दौरान पुलिस और साइबर टीम ने तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर मृतक मेदनीराम कश्यप के पुत्र सोनसाय कश्यप और उसके बेटे गोलू कश्यप को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने जमीन विवाद के चलते हत्या करना स्वीकार कर लिया।

 

 

पुलिस जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि आरोपी सोनसाय कश्यप वर्ष 2009 में अपने सगे छोटे भाई की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट चुका था और करीब दो वर्ष पूर्व जेल से रिहा होकर गांव लौटा था। जेल से रिहा होने के बाद से ही उसका अपने पिता मेदनीराम कश्यप के साथ जमीन को लेकर लगातार विवाद चल रहा था। मृतक की रिपोर्ट पर पूर्व में आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई थी।

 

 

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close