बिलासपुर 3 दिसंबर 2020 छत्तीसगढ़ राज्य में 1 दिसंबर से धान खरीदी का शुभ आरंभ हो गया जगह-जगह सेवा सहकारी समिति के द्वारा किसानों की धान खरीदी के लिए व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है। इसी कड़ी में जिला पंचायत सदस्य किरण संतोष यादव ने अपने निर्वाचन क्षेत्र धुर्वा कारी पचपेड़ी पंजीयन क्रमांक 576 में सेवा सहकारी समिति धान खरीदी उप केंद्र में पूजा अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया जिसमें अध्यक्ष मुरली मनोहर ,प्रबंधक संतोष यादव ,धनराज नायक, मनोज खंडेकर, सुनील तिर्की थाना प्रभारी ,युवराज पैकरा ,उमाशंकर मधुकर ,कांति भारद्वाज ,तीरथ राम मधुकर सैकड़ों की संख्या में किसान गण उपस्थित रहे।