
पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 08 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चांपा//पामगढ़//जिले में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 08 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मुड़पार (चु) में अवैध रूप से महुआ शराब का संग्रह एवं बिक्री की जा रही है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रेड कर आरोपी भरत यादव (उम्र 57 वर्ष) निवासी मुड़पार (चु), थाना पामगढ़ को मौके से गिरफ्तार किया।
आरोपी के कब्जे से 08 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 1600 रुपये बताई गई है, जप्त की गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अपराध क्रमांक 56/26 पंजीबद्ध किया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 06.02.2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक सावन सारथी (थाना प्रभारी पामगढ़), प्र.आर. राजेश कोशले, आरक्षक भुवनेश्वर पटेल, उमेश दिवाकर, श्याम ओग्रे एवं म.आर. सविता पटेल का विशेष योगदान रहा।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



