Big breaking news: बलौदाबाजार में मेले में युवक की हत्या,, पूछताछ में आरोपियों ने कहा – रौब दिखाने के लिए की मारपीट से हुई मौत, दो आरोपी गिरफ्तार,,,

बलौदाबाजार//बलौदाबाजार के चितावर धाम ग्राम कामता में आयोजित माघी पुन्नी मेले के दौरान एक युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय राहुल यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का कड़ा और चाकू जब्त कर लिया है। यह घटना 1 फरवरी की शाम करीब साढ़े सात बजे हुई। मेले के दौरान आरोपी हेमंत यादव और उसके साथियों ने राहुल यादव पर लोहे के कड़े और चाकू से हमला किया। गंभीर चोटों के कारण राहुल की मौके पर ही मौत हो गई।

 

दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया

 

मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर सिमगा थाने में धारा 103 (1) व 3 (5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। रौब दिखाने के लिए की मारपीट पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि मेले में अपना रौब और दबदबा बनाए रखने के इरादे से उन्होंने राहुल के साथ मारपीट की थी। यह मारपीट बाद में हत्या में बदल गई।

गिरफ्तार आरोपियों में हेमंत यादव उर्फ सोनू उर्फ मशान (20 वर्ष) और आशीष उर्फ रूपेश साहू उर्फ चब्बा (19 वर्ष) शामिल हैं, जो ग्राम कामता के निवासी हैं। पुलिस ने 03 फरवरी को दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मामले की विवेचना जारी है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close