बिलासपुर 17 फरवरी 2021। सांसद अरुण साव ने कहा कि अंततः भारत सरकार के नागर विमानन मंत्रालय ने बुधवार को बिलासा दाई केंवटिन एयरपोर्ट चकरभाठा से उड़ान योजना के अंतर्गत आगामी 1 मार्च से हवाई सेवा प्रारंभ करने समय सारिणी घोषित कर दिया। चकरभाठा से हवाई सेवा शुरू होने पर अब बिलासपुर के विकास को उड़ान मिलेगी।
इसके लिए उन्होंने बिलासपुर संभाग की जनता को बधाई दी है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को आभार जताया है।