कांग्रेस के पितामह स्व मोतीलाल वोरा जी को बिलाईगढ़ विधानसभा के प्रमुख कांग्रेसीयो ने दी श्रद्धांजलि दी।। कांग्रेस के पितामह नेता मोतीलाल वोरा का 93 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया।। वे दो बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे ,17 साल तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रहे।।
बलौदाबाजार 26 दिसम्बर 2020 – राज्यपाल,राज्यसभा सदस्य, केन्द्र और राज्य सरकारों मे कैबिनेट मंत्री रहें वो कांग्रेस मे पांच दशकों तक निष्ठापूर्वक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अंतिम सांसें ली उनका जाना हम सब के लिए दुःखद है आज इस दुःख की घडी को याद करते हुए बिलाईगढ़ विधानसभा के प्रमुख कांग्रेसीयो ने शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वोरा जी कांग्रेस की विचारधारा के प्रति निष्ठा, समर्पण,और धैर्य के प्रतिक थे।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रुप से प्रेमशीला नायक महामंत्री प्रदेश महिला कांग्रेस, तरुण खटकर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार,जवाहर पड़वार पूर्व अध्यक्ष ब्लाक सेवादल कांग्रेस बिलाईगड,लक्ष्मी पटेल प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग कांग्रेस छग, जागेश्वर लहरें प्रदेश महामंत्री अजा कांग्रेस छग,जवाहर पटेल अध्यक्ष ब्लाक सेवादल कांग्रेस सोनाखान, दिनेश देवांगन पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत टूडंरा, यादराम हिरवानी प्रदेश प्रतिनिधि छ ग प्रगतिशील सतनामी समाज,प्राण कविता लहरें सभापति जिला पंचायत बलौदाबाजार, गजेन्द्र पटेल महासचिव विधानसभा युवक कांग्रेस बिलाईगड ,चन्द्रभान साहु, संतोष दीवान अध्यक्ष सहकारी समिति बया,चन्द्रशेखर भट्ट पार्षद बिलाईगढ़,छतपाल सिंह खुटे महामंत्री अ जा कांग्रेस जिला बलौदाबाजार,सुखीराम वर्मा जनपद सदस्य, इन्दु पंडवार पूर्व सरपंच पवनी, पुनीदास मानिकपुरी ,डा नायक,लंकेश्वर देवांगन पार्षद नगर पं बिलाईगड,,हेमंत साहू, देवव्रत सिंघानिया,ओम सारथी,भोला लहरे, ओम सारथी,कुमार गोंड आदि शामिल हुए।