बलौदाबाजार 03 अगस्त2020। 2 अगस्त की रात्रि 09.30 बजे पीड़िता महिला अपनी नाबालिग पुत्री के साथ शौच करने ग्राम के बाहर मरघट्टी के पास गई थी। इसी दौरान आरोपी गण लाभो साहू एवं दिनेश सहिस द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू अड़ा कर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया गया। इस दौरान एक आरोपी ने नाबालिग पुत्री का मुंह बंद कर रखा था। बाद में महिला ने घटना की जानकारी अपने पति एवं परिजनो को दी।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पुलिस अधीक्षक आई.के.एलेसेला ने मामले को गंभीरता से लेते हुये आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया। जिसमें आरोपियों के विरुद्ध थाना राजादेवरी मे अपराध क्र. 45/2020 धारा 376, 376(D),506 (B), 347, 34 भादवि पंजीबद्ध किया गया। उक्त प्रकरण में थाना राजादेवरी पुलिस स्टाफ द्वारा महज 07 घंटे के भीतर आरोपी लाभो साहू पिता शंकर साहू उम्र 36 साल व दिनेश सहिस पिता रघुवीर सहिस उम्र 37 साल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।