
ब्रेकिंग न्यूज़:हाई स्कूल मुड़पार ब में जिला पंचायत उपाध्यक्ष के हाथों हुआ साईकल वितरण
पामगढ़ 03 नवंबर 2022/शा. हाई स्कूल मुड़पार ब में सररस्वती साईकल योजना के तहत 18 छात्राओं को जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, सरपंच ग्राम पंचायत मुड़पार ब श्री नीरज खुटे के करकमलों से साइकल वितरित किया गया। उक्त कार्यक्रम में श्री राघवेंद्र प्रताप जी ने अपने वक्तव्य में बच्चों से कहा कि – आप लोगों को साइकल समय पर विद्यालय पर पहुचने तथा सतत उपस्थिति के लिए प्रदान किया जाता है, आप लोग खूब पढ़ाई कीजिये और अपने गांव और देश का नाम रोशन कीजिये। सायकल प्राप्त कर छात्राओं ने घंटी बजाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन और आयोजन विद्यालय के प्राचार्य श्री सेवक राठौर ने किया तथा उपस्थित छात्र छात्राओं को लगन से पढ़ाई करने तथा निरंतर अभ्यास से लक्ष्य प्राप्ति के विषय मे बताया। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्रधान पाठक पूर्व मा शाला श्री चंद्र मोहन तिवारी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया
कार्यक्रम में हाइ स्कूल, मिडिल स्कूल, तथा प्राथमिक शाला के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विक्की खूंटे उपसरपंच, रोहित गोर्खे, मुड़पार ब के सचिव एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



