ब्रेकिंग न्यूज़:संकुल स्तरीय कबाड़ से जुगाड़़ टीएलएम प्रदर्शनी आयोजित

पामगढ़ 01नवंबर 2022/ संकुल केंद्र ल़ोहर्सी विकास खण्ड पामगढ़ में सीआरसी हेमंत यादव के निर्देशन में संकुल स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ कार्यशाला अंतर्गत प्राथमिक शालाओं के शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा बनाई गई सहायक शिक्षण सामग्रियों के प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।जिसमें संकुल अंतर्गत प्राथमिक शाला देवरी,सबरियाडेरा देवरी,सबरियडेरा लोहर्सी,प्राथमिक शाला लोहर्सी,धरसापारा लोहर्सी,गजपुरवा पारा लोहर्सी के प्रधान पाठक व सहयोगी शिक्षक के साथ मिलकर भाषा,गणित एवं पर्यावरण से संबंधित टीएलएम प्रदर्शनी में शामिल हुए एवम सामग्री के विषय मे अपनी बातचीत रखा।सहायक शिक्षण सामग्रियों के कक्षा शिक्षण में प्रयोग से भाषा एवम गणित की बुनियादी अवधारणाओं को प्राथमिक स्तर के बच्चोंको आसानी से सिखाया जा सकता है।इनमें गणितीय कौशल के लिये अंक माला,स्थानीय मान, घटते क्रम बढ़ते क्रम, जोड़ घटाव,आदि के साथ भाषा की समझ के लिये वेस्टेज चीजों से विभिन्न मॉडल तैयार किया गया था।

संकुल स्तर पर चयनित बेहतर मॉडल को विकास खण्ड स्तर पर भेजा जाएगा।कार्यकर्म में सीएसी उमाशंकर मधुकर,अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से नवनीत जी,प्रधान पाठक निर्मल कुमार जटाशंकर,कृष्ण कुमार,गौरी गोंड़,चुन्नी देवांगन,खुशबू कश्यप,राजकुमार साहू,पिंकी केशरवानी एवम विनोद कुमार गोयल,योगिता तिवारी,विनय सिदार,देवदत्त यादव,फिरत राम कश्यप,दीपक साहू आदि का सहयोग रहा।हायर सेकेंडरी लोहर्सी के प्राचार्य एवम संकुल प्रभारी हेमन्त यादव ने बेहतर शिक्षण सामग्री निर्माण के लिये सभी को प्रोत्साहित किया एवम हमेशा क्रियाशील रहते हुए बच्चों के विकास के लिये सतत प्रयास करते रहने की प्रेरणा दी।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close