ब्रेकिंग न्यूज़:नशा मुक्ति जागरूकता पर लोहर्सी स्कूल मे कार्यशाला आयोजीत
पामगढ़ 13 अक्टूबर 2022/शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल लोहर्सी विख पामगढ़ मे प्राचार्य हेमंत के द्वारा नशा मुक्ति हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसके लिए प्राचार्य द्वारा ग्राम लोहर्सी के मितानिनो को आमंत्रित किया गया।मितानिनो के द्वारा किशोर एवं किशोरियो के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी पोस्टर का वाचन कर संदेश दिया गया।प्रशिक्षिका श्रीमती ज्ञान कश्यप ने किशोरावस्था की व्यवहार,आदते,भावनाये आदि को विस्तार से बच्चों को बताया।प्राथमिक चरण मे बच्चे जिज्ञासा के करण भी गुटखा,तम्बाखू का सेवन करते है फिर बाद मे आदत बन जाति है।गाव मे सभी जगह गुटखा पाउच आदि आसानी से मिल भी जाता है।इसी अवस्था मे बच्चो को सही मार्गदर्शन,शिक्षा,प्रेरणा दे कर गलत रास्ते से बचाया जा सकता है 
प्राचार्य ने भी कहा की आज किशोर बच्चों मे मादक पदार्थों का सेवन बहुत गंभीर समस्या बनती जा रही है।बच्चे को नशे की लत पड़ने पर उनके माता पिता के कष्ट को बयां नही किया जा सकता।यह आने वाली पीढ़ी एवं समाज के लिए घातक है।स्कूल मे इस कार्यक्रम का आयोजन बच्चों के हित मे होगा वे स्वयं प्रेरित हो कर अपने घर परिवार एवं आस पास मे नशा मुक्ति हेतु जागरूकता लाने का प्रयास करेंगे। श्रीमती सुधा पटेल,सतीअनुसुइया कश्यप,पूर्णिमा कश्यप,प्रेमलता साहू आदि मितानिन उपस्थित थे।इस अवसर पर बालसहयोगी समिति का गठन भी किय गया।जिसे मितानिनो के द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा।स्कूल स्टॉफ से जसिंता टोप्पो ने आभार व्यक्त किया।व्याख्याता अशोक सोनी,गनपत दिनकर,प्रियंका गुप्ता,सकीना खातून,नीलिमा खूंटे,रामकुमारी कश्यप,बरखा नागेश,नीरदेवी पुरैना आदि उपस्थित थे।



