बिलासपुर 04 मार्च 2021।सामाजिक कार्यों के लिए विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली संस्था रोटरी इंटरनेशनल से सम्बद्ध संस्था- “रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर मिड टाऊन” के द्वारा पुनः एक बार अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए बहुत ही अल्प समय मे 45 वर्षो से अधिक बुजुर्गों के कोरोना टीकाकरण के समय अपनी पारी का इंतजार करते समय बैठने के लिए 30 कुर्सियां,गर्मी से राहत पहुचने के लिए 03 एयर कूलर एवं पीने के ठंडे पानी के लिए 01 वॉटर कूलर सिम्स हॉस्पिटल को डोनेट किया गया है। ताकि सिम्स हॉस्पिटल में कोरोना टीकाकरण के लिए आये हुए बुजुर्गों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
इस दौरान सिम्स की डीन डॉ तृप्ति नागरिया, कोरोना नोडल अधिकारी डॉ आरती पाण्डेय, डॉ अदिति चंद्राकर प्रमुख रूप से उपस्थित रही एवं रोटरी क्लब आफ बिलासपुर मिड टाउन के अध्यक्ष -निलेश जोबनपुत्रा, सचिव- रूपेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष- बालचंद्र जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष- दिवेन्द्र सिंह,शरद सक्सेना,अरुण अग्रवाल, कलीम वनक,संतोष सिंघानिया आदि पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।