प्रशासन तुंहर द्वार अभियान : ग्राम पंचायत हरदी में हुआ शिविर का आयोजन

 

जांजगीर-चांपा 22 जून 2023/ कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में जिले के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों में निवास करने वाले आमनागरिकों की शिकायतों, समस्याओं आदि के निराकरण के लिए विभिन्न ग्राम पंचायत स्तर पर लोंगो के नजदीक पहुंचते हुए प्रशासन तुंहर द्वार अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा आमजन से प्राप्त होने वाले आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है।

 

जिले विकासखंड अकलतरा के ग्राम पंचायत हरदी में प्रशासन तुहंर द्वार अभियान शिविर आयोजन किया गया। प्रशासन तुंहर द्वार अभियान अंतर्गत आयोजित शिविर में कुल 142 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में 128 आवेदनों को त्वरित निराकरण किया गया। शिविर में पंचायत विभाग के 122, राजस्व विभाग के 03, पीएचई के 2, खाद्य विभाग के 02, विद्युत विभाग के 04, महिला एवं बाल विकास विभाग के 01, पशु विभाग के 01, कृषि विभाग के 01, शिक्षा विभाग के 05, सिंचाई विभाग के 01 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार कुल 142 आवेदन प्राप्त हुए है। इसी प्रकार 28 जून को नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत खोखरा में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू,  राघवेन्द्र कुमार सिंह, जनपद सदस्य  पुष्पा महावीर निर्मलकर, ग्राम पंचायत सरपंच हरदी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close