बिलासपुर 15जनवरी 2021। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष मीना आदिल बिलासपुर संभाग आईजी आदरणीय रतनलाल डांगी जी से सौजन्य मुलाकात कर बिलासपुर संभाग आईजी का पद ग्रहण करने पर बधाई एवं स्वागत करते हुए मकर संक्रांति एवं नूतन वर्ष की बधाई दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मीना आदिल के साथ में नरेंद्र रामटेके, महेंद्र चतुर्थी, राज मिश्रा, अथवन सोनवानी सहित साथी गण उपस्थित थे।