राशन, दवा और दूध घर बैठे मंगाए, फास्ट इंडिया ऐप करें डाउनलोड

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 16 अप्रैल 2021।  लाॅकडाउन में घर बैठे राशन, दूध और दवा समेत अन्य जरूरी सामान घर बैठे मंगा सकते हैं। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिक निगम बिलासपुर ने कमिश्नर अजय त्रिपाठी के निर्देश पर बिलासपुर नगरीय निकाय क्षेत्र के लिए निजी साॅफ्टवेयर कंपनी टेक्जा साॅफ्टवेयर टेकनाॅलाजी प्राइवेट लि. के साथ मिलकर दुकानों से ज़रूरी सामान होम डिलीवरी करने की हाईटेक सेवा शुरु की है। लोग घर बैठें दुकान में आर्डर कर राशन,दवाईयां और डेयरी सामान अब एक एप के ज़रिए घर मंगवा सकते हैं।
इसके लिए कस्टमर को गूगल प्ले स्टोर में जाकर ‘फास्ट इंडिया’ www.fast india. ऐप को डाउनलोड करना होगा और सामान का आर्डर देना होगा।
वायरस के चलते जारी लाॅकडाउन में आमजनों को ज़रूरी राशन,दवाईयां और डेयरी सामान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निगम प्रशासन ने कमिश्नर अजय त्रिपाठी के निर्देश पर इस हाईटेक सेवा की शुरुआत की गई है। जिसका उपयोग करके शहरवासी ज़रूरी सामान घर बैठें मंगवा सकते है. साॅफ्टवेयर कंपनी टेक्जा प्राइवेट लिमिटेड के डिलीवरी ब्वाय सामान दुकान से घर पहुंचाएंगे।इस सुविधा के शुरू हो जाने पर आमजन को काफी सहूलियत होगी।

आपको ये करना होगा

इस एप के ज़रिए राशन,दवाईयां और डेयरी सामान होम डिलवरी कराने के लिए गूगल प्ले स्टोर में जाकर www.fast india.app नाम के वेरीफाईड एप को डाउनलोड करना होगा। उसके बाद इस एप में अपना मोबाइल नंबर डालना होगा ओटीपी परीक्षण के बाद अपने आवश्यकता की वस्तुएं आर्डर कर सकतें हैं।

सुबह 9 बजे शाम 6 बजे मिलेगी सुविधा

एप के ज़रिए सामानों की होम डिलीवरी की सुविधा का समय निर्धारित किया गया है। इस एप में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक आर्डर किया जा सकता है।होम डिलवरी में लिए गए सामानों का भुगतान नकद के अलावा आनलाइन पेमेंट, फोन पे समेत अन्य मोड से कर सकते हैं।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close