रायपुर – छ ग के प्रथम मुख्यमंत्री,कुशल राजनीतिज्ञ व प्रशासक अजीत प्रमोद कुमार जोगी के निधन पर राज्य के सभी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक जताया है।
फाईल फोटो
जिनमें प्रमुख रूप से तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष राकेश साहू,मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष शिव कुमार पांडे,स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आलोक मिश्रा,शिक्षक कांग्रेस के सुनील यादव,अनुदान प्राप्त कर्मचारी संघ के संजय दुबे, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के कीर्ति वर्धन उपाध्याय,संचालनालय कर्मचारी संघ के संजय तिवारी,कोषालय कर्मचारी संघ के दीपक देवांगन,नवीन शिक्षाकर्मी संघ के आशेश टंडन,हाउसिंग बोर्ड कर्मचारी संघ के विशाल मिश्रा,प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ छ ग के प्रदेशाध्यक्ष करन सिंह अटेरिया,उपाध्यक्ष टी यू हाशमी,गजाधर साहू,प्रदेश सचिव किशोर कुमार पटेल एवम् मंजू ठाकुर,शिक्षा कर्मी संघ के अध्यक्ष लेलुन कुमार भारद्वाज ने शोक जताया है।