शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को तोरवा पुलिस ने कोतमा से किया गिरफ़्तारी

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 24 फरवरी 2021। तोरवा थाना क्षेत्र की एक 27 वर्षीय युवती ने 22 फरवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी आदिल बक्श ने शादी का प्रलोभन दे कर उसका शारीरिक शोषण किया है । जिसकी रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध धारा 376 आईपीसी एक्ट के तहत शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज़ किया गया था।

       थाना प्रभारी परवेश तिवारी द्वारा घटना की जानकारी मिलने पर महिला संबंधी अपराध को गंभीरता से लेते हुए तात्काळ इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक एवं वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई व उनके निर्देश पर आगे की कार्यवाही की गई।

उंक्त आरोपी आदिल बख्स, पिता- साकिर खान, उम्र 26 वर्ष पता – कोतमा, इस्लाम गंज अनूपपुर (मध्य प्रदेश) का रहने वाला है जो वर्तमान में भोपाल में एम टेक् की पढ़ाई कर रहा हैं। जो पिछले 02 साल से पीड़िता को शादी का प्रलोभन दे कर शाररिक शोषण कर रहा था। अपराध पंजीबद्ध के 24 घंटे के अंदर तोरवा पुलिस ने आरोपी को कोतमा (मध्यप्रदेश) से गिरफ्तार किया है।

     उंक्त प्रकरण में थाना प्रभारी परिवेश तिवारी के निर्देश पर उनि हृदय शंकर पटेल, महिला प्र.आर. संगीता नेताम, आर वीरेन्द निषाद की टीम ने समय पर जा कर रातो रात आरोपी के घर पर रेड की कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close