
ब्रेकिंग न्यूज़:क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण और क्रेडिट एक्सेस लिमिटेड फाउंडेशन की ओर होनहार विद्यार्थीयो को दिया गया प्रोत्साहन राशि
सारंगढ़//क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण और क्रेडिट एक्सेस लिमिटेड फाउंडेशन की ओर से दिनांक 30-06-2025 को जिला कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ में कॉर्पोरेट सोशल रेसस्पंसीबीलिटि(CSR) के अंतर्गत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार में से दसवीं में सरकारी स्कूल में पढ़ाई करने वाले जिनका नाम, अशिका प्रधान, रीना पंकज, सुरुचि यादव,भवानी पटेल।इन सभी छात्रों को जिनका 75% से अधिक अंक है और अपने गांव और माता पिता का नाम रोशन किया है|उनको उनकी पढ़ाई में सहयोग के लिए 10000-10000 रुपये का योगदान दिया गया|इस अवसर पर सारंगढ़ जिला कलेक्टर डॉ.संजय कांनोजे उपस्थति थे।साथ में क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण के निम्न कर्मचारियों उपस्थित जिसमें निवृत्ति निकोडे मंडल प्रबंधक, भूषण देवांगन क्षेत्र प्रबंधक, लोकनाथ धुबल शाखा प्रबंधक,अभिषेक ओंकार केन्द्र प्रबंधक भोज राज साहू केन्द्र प्रबंधक के उपस्थति में सभी छात्रों को प्रोत्साहन राशि तथा छात्रवृत्ति प्रदान किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य के शुभकामने दी|



