बच्चों के आपसी झगड़े में बड़े उलझे,  एक ने चलाया दूसरे के गले मे ब्लेड

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 23 जनवरी 2021। मामला शहर के अटल आवास ,देवरीखुर्द का है। जंहा दो बच्चे आपस मे किसी बात को लेकर झगड़ रहे थे । इसी बीच दोनों के घरों के बड़े लोग इस मामले में कूद पढ़े। जिससे आपस मे विवाद इतना बढ़ गया की एक ने दूसरे पर ब्लेड़ से हमला कर घायल कर दिया है।

तोरवा थाना प्रभारी परवेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दो बच्चों के बीच चल रहे झगड़े में श्यामसुन्दर व सूरज शर्मा दोनों आपस मे झगड़ पड़े और यह विवाद धीरे धीरे इतना बढ़ गया कि सूरज शर्मा ने श्याम सुंदर के गले मे ब्लेड से वार कर दिया एवं खुद को भी चोटिल कर लिया। जिसे देखकर मौके में मौजूद लोगों ने तात्काळ पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने 112 की मदद से तत्काल आरोपी को पकड़ा गया ।और तोरवा थाने के द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 307 भादवि पंजीबद्ध कर विधिवत आगे की कार्यवाही की जा रही हैं।

घायल : श्याम सुंदर
आरोपी : सूरज शर्मा

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close