संत शिरोमणि गुरु घासीदास के नाम पर अलंकार पुरस्कार राज्य सरकार के द्वारा नही दिए जाने के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी ने दी एक दिवसीय धरना

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 10 नवम्बर 2020। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नेहरू चौक में आज राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा गया।

भारतीय जनता पार्टी के लोगो ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हुआ है। तब से राज्य सरकार अलंकार पुरस्कार आदिम जाति कल्याण विभाग के द्वारा संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी के नाम पर सम्मान स्वरूप अलंकार पुरस्कार सामाजिक चेतना एवं सामाजिक न्याय के लिए दिया जाता रहा है, परन्तु जब से कांग्रेस सरकार आई है यह पुरस्कार अभी तक किसी को नहीं दिया गया है। जिसके विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ने एक दिवसीय धरना देकर राज्यपाल के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को सौपा है।

इस धरने में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ,युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक ठाकुर सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close