राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन हुआ सम्पन्न, 15 राज्यो के प्रतिनिधि हुये शामिल  केन्द्र की कृषि बिल में बदलाव जरूरी- के डी मौर्या

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 17 जनवरी 2021।किसान कल्याण संघ की राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन आज देवकीनंदन दीक्षित सभागार ,लाल बहादुर स्कूल में सम्पन्न हुआ। जंहा प्रदेश के किसानों के साथ 15 राज्यों के प्रतिनिधी शामिल हुए। इस सम्मेलन में उपस्थित किसान संगठन के सभी लोगो ने एक स्वर में केंद्र की कृषि बिल में सुधार करने की बात कही।

        कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रुप मे उपस्थित किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री के. डी. मौर्या ने इस अवसर पर कहा कि केंद्र सरकार को अपने बिल में कुछ सुधार करने की जरूरत है, मै यह नही कह रहा हूँ की पूरा बिल गलत है लेकिन उसमें तीन चार पॉइंट है अगर गवर्मेंट इसमे सुधार कर देती है तो यह हमारे किसान भाइयों के लिए बहुत अच्छा होगा। और आज तक जो कोई नही कर सका वह बीजेपी सरकार कर पायेगी। लेकिन दो चार पॉइंट है उसे इस बिल में सुधार करने की आवश्यकता है। एक एमएसपी में सुधार करना है, दुसरा कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग है, कोई भी बिजिनेसमेन किसान के पास से अनाज सिर्फ अपना पेन कार्ड दिखा कर ले सकता है ,जबकि गवर्मेन्ट को अपना एक पोटल जारी करना चाहिए जिसमे बिजिनेस अपना डेंटल डालकर पंजीयन करवाये और उस पोटल के माध्यम से किसान के पास जाए। इससे किसानों के साथ धोखा घड़ी की संभावना नही होगी। तीसरी जो बहुत महत्वपूर्ण है ज्यूडिशियरी को खत्म कर दिया जा रहा है, वो अत्यंत जरूरी है जब किसी को कंही न्याय नही मिलता तो वह न्याय के लिए न्यायालय की शरण में जाता है। लेकिन नये बिल में न्यायालय को खत्म कर दिया है उसमें सुधार करना चाहिए।

    कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत कर किया गया ततपश्चात अभिनंदन गीत से अतिथियों का अभिवादन किया गया। अरपा पैरी की धार… राज्य गीत से छत्तीसगढ़ मईया को प्रणाम करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस गीत में दो नन्हे बच्चों ने खूबसूरत प्रस्तुति भी प्रस्तुत की।

     कार्यक्रम में जमुना देवी श्रीमोर (राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ),रघुवीर यादव (राष्ट्रीय मुख्य सचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी) पद्मश्री श्रीमती फूलबासन यादव (मां बमलेश्वरी फेडरेशन संस्थापक राजनांदगांव) एवं ओजस्वी आरु साहू (छत्तीसगढ़ी लोक गायिका) रविंद्र सिंह (वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश इंडस्ट्रीज, रायपुर) ,श्रीमती उर्वशी मिश्रा(संगीतकार गायिका) ,लता राठौड़ (प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना महिला प्रकोष्ठ ),प्रमिला यादव(उपाध्यक्ष सर्व समाज महिला प्रकोष्ठ ), श्रीमती प्रतिमा दास ( प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, किसान कल्याण संघ, छत्तीसगढ़), कार्यक्रम के संयोजक शंकर यादव, सुनीता यादव,संजीव तिवारी,अनिल गोपाल यादव,आदि प्रमुख रूप से उपस्थिति रहें।

   कार्यक्रम का संचालन किसान कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू ( घनश्याम) यादव द्वारा किया गया।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close