विडिवो: NSUI की “जन अधिकार रैली” में शामिल होने पहुचे राष्ट्रीय महासचिव विशाल चौधरी, नेहरु चौक में युवाओं ने किया जोड़दार स्वागत

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 09 अक्टूबर 2020। महिलाओं को सम्मान, युवाओं को रोजगार और किसानों को न्याय दिलाने हेतु केंद्र की भाजपा मोदी सरकार के विरुद्ध छत्तीसगढ़ एनएसयूआई द्वारा पूरे प्रदेश में “जन अधिकार रैली” का आयोजन किया है।

इसी कड़ी में आज बिलासपुर में भी “जन अधिकार रैली” का आयोजन किया गया था। जिसमें भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी विशाल चौधरी, प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा, पूर्व महासचिव निखिल द्विवेदी एवं भिलाई विधायक एवं महापौर देवेंद्र यादव शामिल हुए।

दोपहर 3 बजे सभी मुख्य आतिथियो का शहर आगमन हुआ। जिनका नेहरू चौक में फूल मालाओं और फटाकों से एनएसयूआई छात्रों के द्वारा जोड़दार स्वागत किया गया। ततपश्चात मंच से अतिथियों ने युवाओं को संबोधित किया। जंहा सभी ने बीजेपी की मोदी सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि हर वर्ष में 2 करोड रोजगार देने का जनता से वादा किया था। कंहा गया वह वादा। शिक्षित छात्र छात्राएं आज भी बेरोजगार घूम रहे है। देश की बहु बेटी अपने ही घर मे आज असुरक्षित महसूस कर रही है । आये दिन लड़कियों पर बलात्कार हो रहे। अपराधियों में कानून का ख़ौफ़ नही रहा । परिवार वाले न्याय के लिये भटक रहे हैं। नारी अब कही सुरक्षित नही है। अपने अधिकार के लिए बोलना जुर्म जो गया है। मीडिया पर पाबंदी लगा दी जा रही है। अराजकता व डर का वातावरण बना हुआ है। एनएसयूआई व युवक कांग्रेस इस अराजकता व तानाशाही को कतई बर्दास्त नही करेगी।

 

उक्त संबोधन के पश्चात एनएसयूआई व युवक कांग्रेस के पदाधिकारी एवं छात्रों ने नेहरू चौक से रैली निकल कर कॉलेक्टरेड पहुचे जंहा उन्होंने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को केंद्र सरकार के नीतियों के खिलाफ ज्ञापन सौपा।

इस कार्यक्रम में महापौर रामशरण यादव, जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, पार्षद रविन्द्र सिंह,कार्य0 प्रदेशाध्यक्ष यूथ कांग्रेस महेंद्र गंगोत्री, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष भवेंद्र गंगोत्री,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष तनमित छबड़ा, कार्य0 जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह, प्रदेश सचिव लक्की मिश्रा आदि प्रमुख रुओ से शामिल थे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close