बिलासपुर 01 अप्रैल 2021।जिला पंजीयक कार्यालय ने अपने राजस्व लक्ष्य को 109.57 प्रतिशत पूरा किया।
भूपेश बघेल ने कोरोना संक्रमण काल को मद्दे नजर रखते हुए रियल स्टेट को थोड़ी राहत प्रदान करते हुए सभी प्रोपर्टीयों की शासकीय मूल्यों में 30% की कटोती कर दी थी। यही वजह रही कि इस कोरोना काल मे भी रियल स्टेट में काफी बूम रहा और इस वर्ष भी जिले में जमकर रजिस्ट्रियां कराई गई। जिसका परिणाम है कि फाइनेंशियल इन्डिंग 31 मार्च 2021 तक पंजीयक विभाग अपने राजस्व लक्ष्य की प्राप्त करते हुए 109.57% राजस्व की प्राप्ति किया है।
बिलासपुर पंजीयक कार्यालय को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2020-2021 के लिए 1,23,20,00000 रुपयों की राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य दिया गया था। जिसे बिलासपुर पंजीयक कार्यालय ने पूरा कर दिया है। इस वर्ष 01 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 तक कुल 16292 रजिस्ट्रियां हुई , जिससे बिलासपुर पंजीयक कार्यालय को 134, 99, 02,883 रुपयों की राजस्व की प्राप्ति हुई ।
इस मार्च माह में ही 3081 रजिस्ट्रियां हुई, जिससे 25,67,26,543 रुपये की राजस्व शासन को प्राप्ति हुई है। राजस्व कार्यालय बिलासपुर द्वारा अपने राजस्व लक्ष्य को प्राप्त करते हुए 109.57% राजस्व की प्राप्त किया है।