पेंड्री के जन सूचना अधिकारी कानून का उड़ा रहे हैं मजाक, जनपद पंचायत के अधिकारी दे रहे हैं सय

 

 

 

पामगढ़ 09 सितम्बर 2023। जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पेंड्री के जन सूचना अधिकारी सूचना के अधिकार कानून को ठेका दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं आपको बताते चले कि ग्राम पंचायत में पत्रकार शुभम दिनकर के द्वारा सूचना के अधिकार के तहत जनवरी 2022 से लेकर अब तक यानी आवेदन दिनांक तक की 15 वित्त आयोग के आए व्यय के संबंध में जानकारी मांगी थी जिस पर ग्राम पंचायत पेंड्री के जन सूचना अधिकारी 2022 की जानकारी देने के बजाय 2021 की जानकारी दे दिए और पल्ला झाड़ रहे थे कि मेरे पास जो जानकारी है वही मैं उपलब्ध करा रहा हूं जिससे सांफ जाहिर हो रहा है कि 2022 में कहीं ना कहीं कोई बड़ा भ्रष्टाचारी हुआ होगा तभी तो ग्राम पंचायत के जन सूचना अधिकारी जानकारी देने के बजाय दूसरे वर्ष की जानकारी दे रहे हैं ताकि पूरा भ्रष्टाचार पर पर्दा डाला जा सके अब देखने वाली बात होगी कि मामला अखबार में आने के बाद क्या जनपद पंचायत के सीईओ उक्त सचिव के ऊपर कार्यवाही करते हैं या फिर उन्हें सहदेकर खुद मुख दर्शक बन जाते हैं।

 

 

 

 

 

 

शायद सचिव को नहीं है अधिकारियों का डर तभी कर रहे हैं कानून का उल्लंघन

 

 

जिस प्रकार से सूचना के अधिकार कानून को देशभर में लागू कर भ्रष्टाचार कम करने के उद्देश्य से लागू किया गया है लेकिन ग्राम पंचायत पेंड्री के जन सूचना अधिकारी इसके विपरीत कर रहे हैं पत्रकार के द्वारा जानकारी मांगा जा रहा 2022 का लेकिन सचिव दे रहे हैं 2021 का ऐसे में साफ जाहिर होता है कि सचिन कहीं ना कहीं कोई बड़ा झोल-झल किया होगा तभी तो इस प्रकार कानून को ठेका दिखा रहे हैं।

 

 

सचिव दिखाते हैं ऊंची पहुंच कर रौब

 

 

ग्राम पंचायत पेंड्री के जन सूचना अधिकारी पिछले कई वर्षों से वहीं जमे हुए हैं ग्रामीण भी बताते हैं कि उनसे कोई काम के लिए जाते हैं तो वह मेरे पास यह जानकारी नहीं है वह जानकारी नहीं है करके ग्रामीणों को भी घुमा देते हैं आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि एक पत्रकार के सूचना के अधिकार जैसे कानून के तहत आवेदन प्रस्तुत करने पर भी नजर अंदाज कर अनाप सनाप जानकारी दे रहे हैं इस सब जाहिर होता है कि सचिव का पहुंच ऊपर तक है तभी वह इस प्रकार का कानून को ठेका दिखा रहे हैं।

 

 

 

Live Cricket Live Share Market
Tue, 22 Apr
+39°C
Wed, 23 Apr
+40°C
Thu, 24 Apr
+40°C
Fri, 25 Apr
+40°C
Sat, 26 Apr
+41°C
Sun, 27 Apr
+40°C
Mon, 28 Apr
+40°C
Tue, 22 Apr
+39°C
Wed, 23 Apr
+40°C
Thu, 24 Apr
+40°C
Fri, 25 Apr
+40°C
Sat, 26 Apr
+41°C
Sun, 27 Apr
+40°C
Mon, 28 Apr
+40°C

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close
10:14