बिलासपुर 29 अगस्त 2020। पंचायत सचिव की हत्या की गुत्थी को सकरी पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्या की घटना को महिला की सगी बेटी ने अपनी मौसेरी बहन व बॉय फ्रेंड के साथ मिलकर अंजाम दिया है।
उसलापुर बस्ती में 24 अगस्त की रात पंचायत सचिव चंदना डड़सेना उम्र 42 वर्ष की उसके घर मे ही किसी ने हत्या कर दी थी । उक्त हत्या की जांच में सकरी पुलिस जुटी हुई थी। पूछताछ में जानकारी मिली कि मृतक महिला उस रात घर मे अकेली ही थी । बेटी ने कहा कि वो अपनी सहेली के साथ पिकनिक मनाने कोटा गई हुई थी और रात को अपनी सहेली के यँहा ही रुक गई थी। सुबह जब माँ को फोन किया और उनका फोन बंद आ रहा था । तब पड़ोसी को फ़ोन कर घर भेजा तब उन्हें घटना की जानकारी हुईं ।
उक्त घटना को लेकर पुलिस महिला के परिचितो पर संदेह जताते हुए पूछताछ कर रही थी लेकिन पुलिस को मोबाइल के कॉल डिटेल व लोकेशन के आधार पर उनकी बेटी व उसके बॉयफ्रेंड देवदीप गुप्ता उम्र 18 वर्ष ,कोटा निवासी पर शक हुआ। इस बीच मृतक महिला की बेटी बार बार पुलिस को गुमराह करने के लिए पेंड्रा क्षेत्र के एक व्यक्ति का नाम ले रही थी। जिस पर उसकी मां ने कुछ समय पूर्व दुष्कर्म का केश दर्ज कराया था। लेकिन जब पुलिस ने उसकी बेटी व उसके बॉयफ्रेंड से कड़ाई से पूछताछ की तो वो दोनों टूट गये और अपना गुनाह कबूल कर लिया। हत्या के कारणों का खुलासा करते हुए उसकी बेटी व उसके बॉयफ्रेंड ने कहा की उसकी माँ ने उन दोनों को शादी के लिए मना कर रही थी जिससे वो व्यथित होकर इस घटना को अपनी बॉयफ्रेंड व मौसेरी बहन के साथ मिलकर अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद ये तीनो आरोपियों ने घर मे रखे सोने चांदी के जेवर भी अपने साथ ले गए थे। जिसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। उक्त घटना में शामिल तीनो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर पूछताछ के लिए ज्यूडिशियल रिमांड में लिया है।
उक्त घटना क्रम की विस्तृत जानकारी पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ,अति0 पुलिस अधीक्षक ओ.पी शर्मा व सीएसपी आर एन यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आज मीडिया को दी है।
उक्त मामले में सकरी थाना प्रभारी शंकर गौस्वामी, दिवाकर सिंह,ओमप्रकाश परिहार,राजेस्वरी क्षत्री, रीना प्रधान,अभिजीत डाहीरे, शैलेन्द्र साहू,वीरेंद्र भोई,संतीश यादव,सुनील सूर्यवंशी आदि की प्रकरण में आरोपियों की पतासाजी व पकड़ने में विशेष भूमिका रही।