छत्तीसगढ़ ट्रेवल एंड टूरिज्म एसोसिएशन ने पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल को विश्व पर्यटन दिवस कार्यक्रम के लिए दिया न्योता

‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ अभियान से जुड़ रहे अभिभावक और ग्रामीण

 

रायपुर, 23 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने और प्रदेश के पर्यटन स्थलों को देश-दुनिया में पहचान दिलाने को लेकर छत्तीसगढ़ ट्रेवल एंड टूरिज्म एसोसिएशन (CTTA) के प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल से मुलाकात की।

 

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को 27 सितंबर को होने वाले विश्व पर्यटन दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा और इसके उद्देश्यों की जानकारी भी दी गई। मंत्री ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया।

 

पर्यटन सुविधाएं बढ़ाने पर हुई चर्चा

 

मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन स्थलों पर सुविधाएं बढ़ाने, बेहतर प्रचार-प्रसार करने और पर्यटन से जुड़े निजी क्षेत्र व अन्य लोगों की भागीदारी बढ़ाने को लेकर सुझाव दिए।

 

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, ऐतिहासिक और जनजातीय पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं। बेहतर सुविधाओं और प्रचार-प्रसार के साथ इन पर्यटन स्थलों को देश-विदेश के पर्यटकों तक पहुंचाया जा सकता है।

 

पर्यटन से स्थानीय लोगों को रोजगार

 

मंत्री ने कहा कि पर्यटन सिर्फ घूमने-फिरने तक सीमित नहीं है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं और गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है।

 

उन्होंने कहा कि पर्यटन से जुड़े कामों में स्थानीय युवा, महिलाएं, कारीगर, कलाकार, होम-स्टे संचालक और छोटे कारोबारियों को भी आर्थिक अवसर मिल सकते हैं।

 

सरकार और पर्यटन कारोबारियों के बीच समन्वय पर जोर

 

मंत्री ने कहा कि सरकार और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े संगठनों के बीच लगातार बातचीत और बेहतर समन्वय से प्रदेश के पर्यटन को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल के सुझावों और अनुभवों को महत्वपूर्ण बताया।

 

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस का कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक खूबसूरती और सांस्कृतिक विरासत को लोगों के सामने लाने के साथ पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों के बीच संवाद और सहयोग बढ़ाने का अवसर होगा।

 

प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन विकास में सहयोग के लिए मंत्री का आभार जताया। मंत्री ने विश्व पर्यटन दिवस कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को पर्यटन के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए सरकार, पर्यटन व्यवसायियों और स्थानीय लोगों को मिलकर काम करना होगा।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close