सेलर के किसानों को 2 करोड़ 82 लाख 46 हजार रूपये का भुगतान किया गया।

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 05 जनवरी 2021। जिले के किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बिक्री का आॅन लाईन प्रकिया से तत्काल भुगतान प्राप्त हो रहा है। इससे किसानों में संतोष है और वे उत्साह के साथ खरीदी केन्द्रों में अपना धान बेचने पहुंच रहे है। विकासखण्ड बिल्हा के सेलर धान खरीदी केन्द्र में 598 किसानों से 21475 क्विंटल धान की खरीदी की गई। इसके लिए किसानों को 2 करोड़ 82 लाख 46 हजार रूपये का भुगतान किया गया।

सेलर धान खरीदी केन्द्र के प्रभारी श्री दिलीप कैवर्त ने बताया कि यहां 795 पंजीकृत किसान है एवं धान का पंजीकृत रकबा 778 हेक्टेयर है। इस केन्द्र में गांव पिपरा, सेलर एवं मोहरा के किसान धान बेचने आते हंै। विगत वर्ष यहां पंजीकृत किसानों की संख्या 745 थी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा किसानों को दी जा रही सुविधाएं के चलते किसानों की पंजीयन संख्या में ईजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि केन्द्र में बारदाने भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैै। यहां कुल 74706 मानक बारदाना प्राप्त हुआ था, जिनमें से 53688 बारदानों का उपयोग किया गया। धान खरीदी केन्द्र में धान बेचने आये श्री रथराम कश्यप यहां की व्यवस्था से संतुष्ट नजर आये। उन्होंने बताया कि धान खरीदी में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आयी। टोकन व्यवस्था शानदार है। वे 58 क्विंटल धान बेच चुके है। उन्होंने बताया कि उनकी कृषि जमीन 4.36 एकड़ है। इसी प्रकार श्री रामचंद्र कश्यप भी धान खरीदी की व्यवस्था से संतुष्ट है। उन्होंने बताया कि उनकी कृषि भूमि 1.3 एकड़ है और उन्होंने 26 क्विंटल धान की ब्रिकी की है। उन्होंने बताया कि धान का टोकन कटाने से लेकर तौलाई तक उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं। राशि भी खाते में समय पर अंतरित हो जा रही है।

 श्रीमती विद्या साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा 2500 रूपए में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से उन्हें बहुत सहारा मिला है। अब साहूकारों से मुक्ति मिल गई है। उनकी कृषि भूमि 4 एकड़ हैं और उन्होंने 48 क्विंटल धान इस केन्द्र में बेचा है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close