मोपका धान मंडी से धान खरीदी का हुआ शुभारंभ, ” पिछले वर्षों से भी ज्यादा धान इस वर्ष हमारी सरकार खरीदेगी” – शैलेष पाण्डेय

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 01 दिसम्बर 2020।प्रदेश सरकार ने किसानों से किया अपना वादा निभाते हुए समर्थन मूल्यों पर धान की ख़रीदी का आज से शुभारंभ किया है। बिलासपुर में इसकी शुरुआत शहर के विधायक शैलेष पाण्डेय ने मोपका स्थित मंडी से किया।

 

 

   आज मंडी में किसानो में सरकार के द्वारा समर्थन मूल्यों पर धान की खरीदी करने पर सभी किसानों में बहुत उत्साह देखा गया । जब किसानों से विधायक ने उनके पुराने अनुभव पूछे तो सभी किसानो ने भुपेश सरकार के प्रति विश्वास जताया। आज धान खरीदी केंद्र में टोकन प्रक्रिया के माध्यम से बारी बारी से किसानों का धान तौलना शुरू कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

 

 

   इस अवसर में उपस्थित शहर विधायक शैलेश पाण्डेय ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के साथ खड़ी है। हमारी सरकार अपने घोषणा पत्र में किये गए वादों की निभाते हुए पिछले दो वर्षों से किसानों की धान समर्थन मूल्यों में ख़रीददते आ रही है।प्रदेश के किसानो को चिंता करने की जरूरत नही है सरकार हमेशा उनके साथ न्याय करेगी। पिछले वर्ष 85 लाख मीट्रिक टन धान सरकार ने खरीदा था। इस वर्ष उससे भी ज्यादा धान हमारी सरकार खरीदेगे।

  इस अवसर में साथ मे निगम के एल्डरमैन शैलेन्द्र जायसवाल ,अखिलेश बाजपेई ,किसान नेता विनय शुक्ला ,साखन दरवे ,कमल गुप्ता ,पटेल ,लाला भाई,समिति के सदस्य एवं समस्त ग्रामीण किसान उपस्तिथ थे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close