मस्तुरी 02 नवंबर 2020। शराब पीकर गली गलौच ,मारपीट व तलवार लहराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर मस्तुरी पुलिस ने आज न्यायलिक रिमांड में भेजा है ।
मस्तूरी थाने के पुरुषोत्तम सिंह आए दिन शराब पीकर गाली गलौज करता था। तथा समझाने पर भी नहीं मानता था। घटना दिनांक को भी वह गाली गलौज व मारपीट कर रहा था । जिसे प्रार्थिया ने समझाने का प्रयास किया। जिस पर उसके साथ भी आरोपी मारपीट व गाली गलौच करने लगा तथा घर में रखा तलवार बाहर निकाल कर ले आया। इस दौरान आरोपी का साथी पुष्पराज सिंह भी उसके साथ गाली गलौज करने लगा। जिसकी रिपोर्ट प्रार्थी ने मस्तुरी थाने में दर्ज कराया।
जिस पर मस्तुरी थाना प्रभारी फैजुल होता शाह ने टीम भेज कर आरोपी क़ी तलाश शुरू की । इस दौरान आरोपी किरारी से भागकर ग्राम भदौरा मे छुप गया था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए मस्तूरी पुलिस ने मुखबीर लगाया । जिसकी पक्की सूचना पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया । तथा घटना में प्रयुक्त तलवार को भी जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमांड पर जेल भेजा गया।