बिलासपुर 02 अक्टूबर 2020। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए लाई गई ,कृषि विधयेक के खिलाफ आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी कोटा ने रैली निकाल कर हर ग्राम पंचायतो में जाकर सभा की गई व ग्रमीण किसानों को इस बिल के बारे में बताकर जागरूक करने का प्रयास किया गया।
इस पद यात्रा में शामिल विधायक शैलेश पाण्डेय ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान विरोधी विधयेक ला कर किसानों के हितो को कुचलने का काम किया हैं । जो कांग्रेस कभी बर्दास्त नही करेगी। मोदी सरकार द्वारा लाये गये इस काले कानून का हम विरोध करते है। आज इसी के विरोध में कोटा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के द्वारा धुमा ग्राम से गोबरी पाट ग्राम तक 12 किमी की पदयात्रा निकाली गई। जिसमे गांव गांव सभी किसानों और जनता को इस काले कानून कें प्रति जागरूक किया गया हैं।
इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन विशेष रूप से उपस्थित थे । साथ ही ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष ग्रामीण विजय केशरवानी, नगर अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य दीक्षित, माया मिश्रा, मधु पाण्डेय , विनय शुक्ला (किसान नेता),अंकुर बैष्णव, प्रशांत अग्रहरि एवं ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी गण, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में शामिल रहे।