लॉक डाउन के बाद मुख्य सड़के सुनी,लेकिन ग्रामीण इलाकों में लोग झुंड बनाकर घूम फिर रहे हैं।।गांवों में न कोई मास्क पहन रहा है ना सोशल डिस्टेंस का पालन कर रहे हैं।।

Global36 गढ़ के संवाददाता नीलकांत खटकर।।

बलौदाबाजार – बिलाईगढ़ ब्लॉक के सरसीवा क्षेत्र में लॉक डाउन के पहले दिन सुबह मुख्य सड़के सुनी नजर आईं,कुछ जरूरी वाहनों को छोड़ वाहनों का आवागमन भी पूरी तरह बंद रहे लेकिन शाम होते ही चहल पहल शुरू हो गई।शासन प्रशासन द्वारा बढ़ते कोरोना केसेस के मद्देनजर 22 सितंबर से अगले 1 सप्ताह के लिए लॉक डाउन किया गया है, लोगों को समझाइश दी गई है कि वे सर्तक रहे,सावधान रहें लेकिन गांव की गलियों में लोग बिना मास्क के झुंड बनाकर घूमते दिख रहे हैं और किसी प्रकार का सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया जा रहा है।

 

दुरूह इलाकों की कही कहीं की दुकानें खुली नजर आईं।अंचल के लोगो का कहना है कि जब शासन प्रशासन द्वारा पूर्ण लॉक डाउन किया गया है तो सभी इसका पालन करना चाहिए लापरवाह बरतने पर इस लॉक डाउन का कोई मतलब नहीं होगा।

 

लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि लोगों को सतर्क रहने के लिए सख्ती से पेश आएं और जरूरत पड़ने पर जुर्माना भी वसूला जाए।इधर सरसीवा पुलिस टीम के साथ लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने सड़क पर जांच पड़ताल करने जुटी हुई दिखी।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close